फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो फंदा लगा दी जान

Thu, 10 Dec 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बसई मोहल्ला निवासी नरेंद्र ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के हुक से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात शराब पीने से रोकने पर नरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी गुस्सा होकर मायके चली गई। जब पत्नी सुबह घर लौटी और उसने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद मिला। इसके बाद पत्नी ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो नरेेंद्र का शव पंखे के हुक में फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा। नरेंद्र की शादी करीब चार साल पहले सोनीपत की सविता से हुई थी।

उनकी दो साल की एक बेटी है। नरेंद्र नट बोल्ट फैक्ट्री में काम करके परिवार का गुजारा करता था। गौकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद नरेंद्र ने आत्महत्या कर ली है, हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें