खिड़की का सरिया काट कर मकान से नकदी चुराई
रोहतक। बलम के खेतों में बने मकान से चोर हजारों रुपये व अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों ने मकान में दाखिल होने के लिए खिड़की के सरिये काटे। पुलिस को दी शिकायत में बलम निवासी राममेहर सिंह ने कहा कि उसने खेत में घर बनाया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह यहां आया। इस दौरान दरवाजे के ताले पर ईंट के निशान मिले। किसी ने ताला तोड़ने का प्रयास किया था। ताला नहीं टूटा तो खिड़की के सरिये काटकर चोर अंदर घुसे और पंखा, टीवी, बैट्री, इनवटर समेत अन्य कीमती सामान व नकदी चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू की। चोरों का सुराग नहीं लगा है।