फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जा उतारने को ट्रक चोर बन बैठा दुकानदार, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्जा उतारने को ट्रक चोर बन बैठा दुकानदार, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- चरखी दादरी से चोरी किया था पत्थर से भरा ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दस लाख रुपये कर्ज उतारने को मॉडी मेकर की दुकान करने वाला व्यक्ति ट्रक चोर बन बैठा। अपने भांजे और दो अन्य अपराधियों को साथ लेकर चरखी दादरी से पत्थरों ने भरा ट्रक चुरा लिया। एवीटी ने चोरी किए गए पत्थरों से भरे ट्रक समेत आरोपी और उसके भांजे को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।
एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। एवीटी को सूचना मिली कि दो युवक चोरी के ट्रक में सवार होकर ब्राह्मणवास की तरफ जा रहे हैं। एवीटी ने लाखनमाजरा-महम रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। नाके के पास पत्थरों से भरे ट्रक को रुकवाया। पूछताछ पर चालक ने अपना नाम बराह खुर्द निवासी और दूसरे युवक ने विशाल व जींद के बिशनपुरा निवासी अमित बताया। जांच में पाया गया कि जिस ट्रक में दोनों सवार थे, वह चरखी दादरी से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में हुई थी कुलदीप और प्रदीप से मुलाकात
एवीटी प्रभारी ने बताया कि अमित हत्या के एक मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर आया हुआ है। वह रोहतक जींद रोड पर वाहनों की बॉडी मेकर की दुकान करता है। उसकी मुलाकात जेल में दादरी के कुलदीप व प्रदीप से हुई थी। अमित ने कर्जा उतारने के लिए कुलदीप, प्रदीप और भांजे विशाल के साथ तीन दिन पहले ही चरखी दादरी से ट्रक चोरी किया था। उस पर करीब दस लाख रुपये का कर्ज हो रखा था। वह ट्रक के टुकड़े कर उसे बेचने की फिराक में था। ट्रक से बरामद पत्थरों की कीमत साठ लाख रुपये बताई गई है। एवीटी प्रभारी का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें