बलियाना के पास से ट्रैक्टर चोरी
सांपला। बलियाना के पास रैंप पर खडे़ ट्रैक्टर को रात में चोर ले गए। आईएमटी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में बलियाना निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसने सोनीपत मार्ग से खेड़ीसाध तक सड़क निर्माण का ठेका लिया है। रात के समय वह अपना ट्रैैक्टर रैंप पर खड़ा कर घर चला गया। पीछे से चोर उसका ट्रैक्टर चुरा ले गए।