अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारी मोंटू ने विजय नगर निवासी करन सिंह सहित उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ काम नहीं करने देने एवं मारपीट के साथ जातिसूचक शब्द बोलने की शिकायत थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी। पुुलिस ने मोंटू की शिकायत पर करन सिंह सहित बेटे, पत्नी एवं बेटी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि करन सिंह ने विजय नगर निवासी एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरदयाल एवं परिवार के लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रहे आईओ मुख्तियार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में मामले का खुलासा हो जाएगा।