कारौर का आनंद हत्याकांड- फाइल नंबर-दो
इंटर व बीए पास आरोपियों ने गठजोड़ कर दिया था घटना को अंजाम
- पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा
- जेब खर्च के लिए हरियाणा व दिल्ली में देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आनंद हत्याकांड के लिए आरोपियों ने अन्य घटनाओं को अंजाम देने को गठजोड़ कर लिया था। घटना में बीए व इंटर पास युवा भी शामिल रहे। जेब खर्च के लिए गिरोह के सदस्य दिल्ली व हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों को लिवासपुर, हसनपुर, पानीपत के छह लोगों का मर्डर करना था। आरोपियों की उक्त लोगों से किसी न किसी बात को लेकर रंजिश चली हुई थी। आरोपियों ने आनंद की हत्या से कुछ दिन पूर्व ही गठजोड़ किया। इसके बाद ही हत्या को अंजाम दिया। खास बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी विकास, विकास उर्फ बग्गा इंटर पास, दीपक बीए, सचिन इंटर, मोहित इंटर, प्रदीप हाईस्कूल पास है। आनंद की हत्या के बाद बारी-बारी से सभी छह लोगों की हत्या की प्लानिंग थी। एसपी ने कहा कि वे टीम को पुरस्कृत करेंगे।