अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला पुलिस ने बुधवार को मॉडल टाउन, धारूहेड़ा और बावल थानाक्षेत्र में शराब तस्करों पर कार्रवाई कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीआरओ दीनदयाल ने बताया कि मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सेक्टर चार निवासी ईश्वर को घर के पास ही 14 बोतल अवैध शराब, सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने नंदरामपुर बास निवासी होशियार सिंह को 15 बोतल सहित बास रोड तथा हाउसिंग बोर्ड धारूहेड़ा निवासी अजीत राम को 14 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। वहीं बावल पुलिस ने एनएच आठ पर ओढ़ी कट के पास बाइक से 13 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने चारों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।