रेवाड़ी।
राजकीय रेलवे पुलिस ने चार युवकों को रेलवे जंक्शन परिसर से जुआ खेलते हुए सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के पास से नकदी भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी को सूचना मिली कि सोमवार शाम रेलवे स्टेशन परिसर में साइकिल स्टैंड के पास चार युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर चार युवकों को मौके से काबू किया। पूछताछ में युवकों की पहचान बलभद्र सराय निवासी रविदत्त, बल्लूवाड़ा निवासी दीपक, गांव नांधा निवासी जितेंद्र और कुतुबपुर निवासी सचिन के रूप में हुई है।