फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान में बेचता था गांजा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

चाय की दुकान की आड़ में सूखा नशा बेचने वाले एक आरोपी को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा भी बरामद हुआ है। जिसके बाद मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि आरोपी की पहचान धारूहेड़ा वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रियंक उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 240 ग्राम गांजा बरामद किया है। जानकारी अनुसार उक्त आरोपी ने मालपुरा में एक निजी कंपनी के पास चाय की दुकान की हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी चाय की दुकान पर ही गांजा बेचने का धंधा करता था। सूचना अनुसार पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपी को गांजा बेचते दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से गांजा पत्ती बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें