रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के गांव बिशनपुर की बणी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्राथमिक तौर पर शख्स की मौत जहरीले पदार्थ के असर से बताई जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि बिशनपुर की बणी में स्थानीय ग्रामीणों को एक अधेड़ का शव मिला तो इसकी सूचना बावल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक ने सफेद कमीज, पेंट और पैरों में चमड़े की चप्पल पहन रखी थी। उसके माथे पर चोट का पुराना निशान भी था। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि मौत जहर के असर से हुई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को बावल सीएचसी में रखवाया है।