फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब रथ-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। गरीब रथ एक्सप्रेस में तीन दिन पहले डकैती करने वालों की धरपकड़ के लिए हिसार और अंबाला की सीआईए के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है। टीम ने 2013 में मकड़ौली में पैसेंजर ट्रेन में डकैती डालने के तीन आरोपियों को शुक्रवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ देर बाद तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सी-7 और सी-8 क्रॉसिंग के बीच जहां डकैती की गई है, वहां पर शुक्रवार को एसटीएफ और सीआईए की टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया, जिसके बाद यह सामने आया कि पहली बार चेन पुलिंग करने पर बदमाशों ने पाया कि वारदात के बाद वहां से भागने की सुरक्षित जगह नहीं थी। ट्रेन चलने के बाद भागने का सुरक्षित रास्ता पाकर दोबारा चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोककर वारदात की गई। उधर, सीआईए और एसटीएफ ने जसिया और मकड़ौली में डेरा डाल दिया और एसपी जीआरपी का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो वर्ष 2013 में उसी स्थान पर पैसेंजर ट्रेन में डकैती डाली गई थी, जहां पर गरीब रथ में डकैती हुई है। पुलिस ने तब तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था, हालांकि तीनों अभी जेल से बाहर हैं। उन पर मुकदमा चल रहा है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। दावा किया जा रहा है कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इसके साथ ही घटनास्थल पर जाकर वारदात की कड़ियों को जोड़ा गया। इसके बाद वारदात के खुलासे में की उम्मीद जताई जा रही है। एसटीएफ इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ का कहना है कि ट्रेन में डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में आसपास के गांवों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

आठ संदिग्ध पुलिस के रडार पर
सर्विलांस की मदद से सीआईए और एसटीएफ ने आठ संदिग्धों पर नजर बना रखी है। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी जीआरपी धीरज सेतिया का कहना है कि कुछ लोगों से सघन पूछताछ की जा रही है, जिनसे कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही ट्रेन में डकैती डालने वाले डकैत पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बाईपास पुल से नहीं, गांवों से होकर भागे बदमाश
जिस स्थान पर ट्रेन के अंदर डाका डाला गया, वहां से करीब 100 कदम की दूरी पर बाईपास का पुल है। पहले पुलिस को आशंका थी कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर इसी रास्ते से भागे होंगे। जब पुलिस ने बाईपास के मकड़ौली टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो स्पष्ट हुआ कि बदमाश इस रास्ते से नहीं भागे। पुलिस को अब शक है कि डकैती डालने के बाद बदमाश आसपास के गांव के रास्ते से होकर भागे हैं।
विज्ञापन

चार संदिग्ध लोगों के फोटो शनाख्त के लिए पीड़ितों को भेजे
गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती डालने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज से मिले चार संदिग्धों के फोटो पुलिस ने पीड़ितों के पास शनाख्त के लिए भेजे हैं। एसपी जीआरपी धीरज सेतिया ने बताया कि करीब दस स्थान से मिले सीसीटीवी फुटेज को गहराई से देखा तो कई स्थानों पर चार चेहरे दिखाई दिए, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। वहीं, पीड़ितों से डकैतों से मिले हुलिया काफी हद तक संदिग्धों से मिलते है। इस पर चारों के फोटो पीड़ितों के पास शनाख्त को भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें