फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम 4

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में शरीक होने ससुराल आया युवक लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महम। गांव भैणी भैरों निवासी नरेश 22 जून को अपने साले की शादी में गांव बहलबा आया था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। युवक के पिता ओमप्रकाश ने इसकी शिकायत थाने में दी है।
विज्ञापन

शिकायत में उसने बताया कि उसका पुत्र नरेश जिसकी उम्र 28 साल है। उसकी नजदीक के गांव बहलबा में ससुराल है। उसके तीन बच्चे भी हैं। अपने साले की शादी में शरीक होने के लिए बहलबा आया था। लेकिन वापिस नहीं लौटा। युवक के साले ने बताया कि वे दोनों 25 जून को साथ महम आए थे। नरेश ने अपने साले को बैटरी व इन्वरटर दिलवाया था। उसके बाद वे दोनों अपने अपने घर जाने की कहकर चले गए थे। लेकिन नरेश घर नहीं पहुंचा। उस दिन के बाद उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें