अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली से वाया टूमना रेवाड़ी को चलने वाली निजी बसें 20 दिन से बंद हैं। इससे विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में बुधवार को ग्रामीणों ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है। गांव टुमना, भुरथला, जाहिदपुर, खुशपुरा आदि के ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात कहती है। वहीं हमारे यहां पढ़ने वाली लड़कियों को परेशानी हो रही है। इस रूट पर चार बसें सहकारी समिति की चलती थी, उन्हें भी बंद कर दिया गया है। बस बंद होने से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। ऐेसे में बस सेवा फिर से बहाल की जाए। शिकायत देने वालों में राकेश दहिया, ब्लॉक समिति सदस्य ओमप्रकाश, शिवदयाल आदि मौजूद थे।