अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गत महीने दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में परिजनों ने आठ लोगों के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। मृतक के पंकज के पिता कृष्ण कुमार व मृतक विजय के भाई राजेश ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार को धमकी दी जा रही है। शिकायत में परिवार को आरोपियों से खतरा भी बताया गया है। माडल टाउन थाना पुलिस ने नवीन उर्फ पंडित, सिद्धार्थ, राकेश राव, प्रदीप राव, भल्लू, अमन राव, घंतु और पलवीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक पुलिस की ओर से परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।