फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रिटायर्ड फौजी की मौत
विज्ञापन

रोहतक। कुरुक्षेत्र से जयपुर के लिए जा रहे कैंटर में राजस्थान के परागपुरा के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कैंटर सवार पूर्व फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। झज्जर के दुजाना निवासी सुरेंद्र फौज से रिटायर्ड थे। वर्तमान में कैंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया कि दो मार्च को सुरेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र से कैंटर लेकर जयपुर के लिए चला था। राजस्थान के परागपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने कैंटर में टक्कर मार दी, जिससे सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का रोहतक के मॉडल टाउन स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान पूर्व फौजी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें