डेबिट कार्ड ब्लॉक बताकर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के खाते से निकाले 30 हजार रुपये
रोहतक। डेबिट कार्ड ब्लॉक बताकर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को झांसा देकर ठगों ने उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर एसएमएस आने पर खाते से रकम निकल जाने का पता चला। सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी रिटायर्ड सब उमेद सिंह गहलावत ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद उसके पास एक फोन आया और कहा गया कि उनका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो गया है। इस रिन्यु करने के लिए कार्ड का नंबर और पिन बताओ। जिस पर उन्होंने फोन करने वाले को जानकारी दे दी, कुछ ही मिनट बाद उनके पास एक एसएमएस आया कि उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।