फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकानदार से 25 हजार लूटे, आरोपी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जनता कॉलोनी पुलिस चौकी से मात्र 250 कदम की दूरी पर मोबाइल विक्रेता से दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 25 हजार की लूट की। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट की गई। आरोपी पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी निवासी अंकित ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उनकी अग्रसेन चौक पर मोबाइल दुकान है। उसका भाई मनीष गोयल भी दुकान पर ही रहता है। शुक्रवार रात नौ बजे मनीष दुकान से घर जा रहा था। जनता कॉलोनी पुलिस चौकी के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने मनीष को रुकवा लिया। पिस्तौल के बल पर व्यापारी से 25 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाके भी लगाए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नकाबपोश बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
नकाबपोश दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा आठ से अधिक मजदूरों के साथ भी बाइक सवारों ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस लूट करने वाले गिरोह के गुर्गों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें