फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरे युवक के पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती डीएमयू में चढ़ते समय एक व्यक्ति गिरा, दोनों पैर कटे
विज्ञापन

-पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, होश नहीं आने का कारण नहीं हुई शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली जाने वाली डीएमयू (शटल) से वीरवार दोपहर गिरे व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। सूचना मिलते ही चालक ने ट्रेन रोक ली। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उसे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। होश न आने के कारण उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली जाने के लिए डीएमयू (शटल) चलती है। करीब 30 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन में जाकर बैठा और कुछ देर के बाद उतर गया। वह प्लेटफार्म पर घूमने लगा। जैसे ही ट्रेन चलने लगी तब वह ट्रेन में चढ़ने लगा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और गिर पड़ा। गिरते ही उसके दोनों पैर ट्रेन के पहिया के नीचे आकर कट गए। वहीं, हादसा देख स्टेशन पर शोर मचा तो अनहोनी होनी की आशंका पर चालक ने ट्रेन को रोक लिया। इस बीच पहुंची आरपीएफ ने यात्रियों की मदद से उसे उठाकर पीजीआई ट्रॉमा सेंटर पहुंचवाया, जहां रात तक उसे होश नहीं आ सका। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके ओझा का कहना है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। होश मेें आने के बाद ही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें