फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल वर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल यौन उत्पीड़न के मामलें मे पुलिस की तुरंत कारवाई
विज्ञापन


वर्जन :
पुलिस ने गुरुकुल में जूनियर छात्रों के यौन उत्पीड़न के मामले में कारवाई करते हुए वार्डन समेत पांच नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। उत्पीड़न मामले मे कड़ा संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित की गई है। उप पुलिस अधीक्षक नारायण चंद के नेतृत्व में टीम को तुंरत मामलें में कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने त्वरित कारवाई करते हुऐ गुरुकुल के वार्डन सचिन समेत पांच नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया है। दादरी के बौंद कला निवासी आरोपी वार्डन सचिन से पूछताछ की जा रही है। वह वर्ष 2012 से 2014 तक गुरुकुल में क्लर्क रहा। इसके बाद सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अपने घर चला गया। बाद में फिर से उसने 2016 से जून 2018 तक क्लर्क की नौकरी की। स्कूल प्रिसिंपल ने जुलाई महीने में ही आरोपी को मुख्य वार्डन की जिम्मेवारी सौपी थी। गुरुकुल में जाकर अन्य छात्रों व स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में और किसी के संलिप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक।
उत्पीड़न की शिकायत का सुबह आया फोन
चाइल्ड हेल्प लाइन समन्वयक सुशील मेहरा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे किसी ने फोन पर बच्चों के यौन उत्पीड़न की जानकारी दी। उसने गुरुकुल का नाम बताते हुए मौके पर पहुंचने की बात कही। इसके चलते मौके का मुआयना किया गया। यहां बच्चाें के अभिभावकों से भी संपर्क हुआ। उन्होंने बच्चों के उत्पीड़न की बात कही है। इस मामले की गहन जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट : समाचार में ये नाम भी जोडें।
गुरुकुल में सीडब्यूसी टीम के अलावा जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी नरेंद्र, चाइल्ड हेल्प लाइन समन्वयक सुशील मेहरा, एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी नारायण चंद व अन्य लोग भी पहुंचे। इस टीम ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए छानबीन की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें