लखनऊ और कानपुर के लिए भी प्रस्तावित---
पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- सूचना पाते ही पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के गांधी कैं प में पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यूपी के उन्नाव जिले के रहने वाला 32 वर्षीय राजेश राज मिस्त्री था। परिवार के साथ पिछले काफी समय से गांधी कैंप में किराए के मकान में रहता है। राजेश वीरवार को काम पर नहीं गया था। बताया कि दोपहर के समय राजेश ने मकान की छत पर लगे कुंडे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कमरे के अंदर मृतक की पत्नी पहुंची तो उसने शव देखा। मामले की सूचना पाते ही पुलिस और एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया मौके पर पहुंची। और मामले की जांच पड़ताल की । बताया गया कि दोपहर के समय राजेश शराब का सेवन कर रहा था। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद राज मिस्त्री ने आत्महत्या कर ली। पीजीआई थाना एसएचओ देवेंद्र मान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में पत्नी से कहासुनी के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है।
कौन करेगा परिवार का पालन पोषण?
राजेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो लड़की व दो लड़के है। राजेश की मौत के बाद अब परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी रोटी का संकट आन खड़ा हो गया है।