फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर गवाह के साथ हाथापाई कर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर गवाह से हाथापाई, दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हत्या प्रयास के एक मामले में गवाही देने आये एक युवक को कोर्ट में विचाराधीन मामले के आरोपी ने धमकी दी। पहले आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

श्याम कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि वह हत्या प्रयास के एक मामले में गवाह है। इस मामले में पवन, कृष्ण और अक्षय आरोपी है। अदालत में विचाराधीन मामले में गवाही चल रही है। राजेश का कहना है कि वह गवाही देने के लिए कोर्ट आया था। वह कोर्ट के बाहर बेंच पर बैठा था। मामले से जुड़े दो आरोपी कृष्ण व अक्षय की भी पेशी होनी थी। मगर किन्हीं कारणों से वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके। राजेश का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पवन आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की। फिर उसको जान से मारने की धमकी दी। बाद में राजेश ने मामले की शिकायत कोर्ट से की। कोर्ट ने सिविल लाइन थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें