फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज-स्कूल जाने के लिए निकली दो बहनें लापता, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से कॉलेज और स्कूल जाने के लिए निकलीं दो बहनें संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। लापता छात्राओं के पिता ने दो युवकों को अपहरण के आरोप में नामजद कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी जानकारी में लड़कियों के पिता ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी (19) शहर के कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की और छोटी बेटी (17) राजकीय स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। बताया कि बीती 8 जुलाई को दोनों पढ़ने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। खोजबीन में पता चला कि कुतुबपुर मोहल्ला निवासी दो युवक अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद छात्राओं और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें