फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट से हजारों की नकदी निकालने का एक और मामला सामने आया है। हुडा स्टाफ कालोनी निवासी पीड़ित ने मॉडल टाउन थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अकाउंट से 32 हजार रुपये निकालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बावल रोड स्थित हुडा स्टाफ कालोनी निवासी रामचंद्र ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि बीती 24 अप्रैल को एटीएम पर रकम निकालने पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति पहले से खड़ा था। रकम न निकलने पर युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया और वह रुपये न निकलने पर वह एटीएम से निकल गया। कुछ देर बाद उसके अकाउंट से 32 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले की जानकारी रामचंद्र ने स्थानीय मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित रामचंद्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें