सुनार से लूट के आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
बंदूक के बल पर 6 फरवरी को सुनार से एक लाख 72 हजार रुपये लूटने के आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल हुई है।
घटना को अंजाम देने वाले युवकों को पुलिस ने किसी अन्य वारदात में काबू किया था। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने सुनार से पैसे लूटने की घटना की पुष्टि की थी। चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि गौतम उर्फ गोलू पुत्र जीत राम तथा शुभम उर्फ अतुल निवासी गाडौली गांव जिला गुरुग्राम को किसी अन्य मामले में काबू किया था। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होने 6 फरवरी को कस्बे में सुनार के साथ हुई एक लाख 72 हजार रुपये की लूट को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनोें आरोपियों को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर तीन दिन के रिमांड पर लाया गया हैं।