फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास केस में एक और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बावल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल निवासी पंकज उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर को आठ-दस लोगों ने मिलकर बावल में स्थित रेलवे फाटक के पास चिराहड़ा निवासी शक्ति सिंह और बावल निवासी अजय सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया था। मारने की नीयत से गोली भी चलाई थी। हमले में शक्ति सिंह एवं अजय सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें