फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृति में विदेशी युवतियों समेत तीन को पकडा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में विदेशी युवतियों द्वारा देह व्यापार का चार माह बाद फिर मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने शुक्रवार देर रात सुखपुरा चौक स्थित एक होटल पर छापा मारकर दो युवतियों सहित तीन लोगाें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियों में एक नेपाल तो दूसरी उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। छापे के बाद से होटल मालिक फरार है। व्हाट्सएप ग्रुप में भी ग्राहक और वेश्याओं के बीच बोली लगती थी। मसाज कराने के बहाने वेश्यावृत्ति के लिए दिल्ली से युवतियों को लाया जाता था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया, जबकि होटल मालिक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुखपुरा चौक के पास स्थित एक होटल में वेश्यावृत्ति चल रही है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा होटल से जींद के जुलाना निवासी आशूतोष जिंदल और उज्बेकिस्तान और नेपाल की दो युवतियों को पकड़ लिया जबकि होटल मालिक संजय सैनी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि होटल में स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति चल रही थी। दिल्ली से युवतियों को चार से पांच हजार रुपये में लाया जाता था।
---
होटल मालिक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुरेश चंद, इंस्पेक्टर, थाना सिटी
--
चार माह पूर्व भी दो उज्बेकिस्तान की युवतियों को पकड़ा था
चार माह पूर्व भी दो उज्बेकिस्तान की युवतियों को पुलिस ने वेश्यावृत्ति के मामले में पकड़ा था। हालांकि, उस समय भी होटल मालिक मौके से फरार हो गया था। दिल्ली से ही उक्त युवतियों को वेश्यावृत्ति के लिए लाया गया था। उस समय भी व्हाट्सएप के माध्यम से दिल्ली से युवतियों को लाने का खुलासा किया गया था।
विज्ञापन

--
एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विदेशी युवतियों से वेश्यावृत्ति का खुलासा होेने के बाद एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने भी पूरे मामले का ब्योरा तलब किया है। एसपी ने गिरोह के फरार सदस्यों को भी जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें