फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : राम रहीम की पेशी के चलते खेतों में नहीं जा पा रहे किसान-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। राम रहीम की पेशी के चलते पिछले दो दिन से सुनारिया खुर्द और सुनारिया कलां गांव के किसान खेतों में पलेवा और खाद डालने भी नहीं जा पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पुलिस शाम छह के बाद खेतों में जाने की बात कहती है। सुनारिया के किसान मनोहर लाल ने कहा पिछली बार भी करीब 15 दिन तक गांव के लोगों को राम रहीम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार भी दो दिन से किसान खेतों की पलेवा और खेतीबाड़ी करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

रामबीर ने कहा कि पुलिसकर्मी शाम छह बजे के बाद खेतों की ओर जाने की बात कहते हैं। कड़ाके की सर्दी में कैसे शाम छह बजे के बाद खेतों में जाया जा सकता है। अतुल कुमार ने कहा कि खेतों में खाद नहीं डाल पा रहे हैं जिसके कारण फसलों के खराब होने का भी खतरा बना है। मामले की शिकायत डीसी से की जाएगी कि उन्हें दिन में खेतों में जाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें