होटल के मैनेजर से लूट, विरोध करने पर पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के सेक्टर चार में एक होटल के मैनेजर से हथियारों के बल पर दस हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मैनेजर को पीटकर घायल कर दिया। मैनेजर ने अर्बन स्टेट थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फै जाबाद जिले के बिसौली गांव निवासी धर्मबीर सिंह ने अर्बन स्टेट थाने पर शिकायत करते हुये बताया कि वे रोहतक के होटल डाउन टाउन रेस्टोरेंट में मैनेजर है। बीते मंगलवार की रात में होटल से सेक्टर चार स्थित कमरे पर जा रहे थे। आरोप है कि बीच रास्ते में कुछ युवकों ने हथियारों के बल पर उनसे दस हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। यही नहीं विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुये बदमाश मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।