अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
चोरों ने 25 अगस्त को रामपुरा स्थित वेयर हाउस के गोदाम का ताला तोड़कर गेहूं के 72 कट्टे चोरी कर लिए। पुलिस ने वेयर हाउस मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वेयर हाऊस मैनेजर विजय कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 25 अगस्त की रात को चोरों ने गोदाम का ताला तोडक़र वहां से अनाज के कट्टों पर हाथ साफ कर लिया। गोदाम में तैनात कर्मचारियों को इसकी सूचना अगले दिन मिली। जब उन्होंने गोदाम का ताला टूटा हुआ देखा। विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। रामपुरा थाना पुलिस ने वेयर हाउस मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।