फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में चोरी के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में चोरी करने के आरोप में सोमवार शाम कसौला थाना पुलिस ने कंपनी के ही कर्मचारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेंद्रगढ़ जिला के गांव रसूलपुर संदीप कुमार के रूप में हुई है। प्रधान सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को कंपनी मैनेजर महेंद्र ने उक्त व्यक्ति पर कंपनी से व्हील चोरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी मैनेजर ने बताया कि उनकी कंपनी में एलुमिनियम व्हील बनाए जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में उक्त व्यक्ति व्हील चोरी कर गाड़ी में रखता पाया गया। पुलिस ने कंपनी मैनेजर की शिकायत पर संदीप के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें