फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला में बच्ची की मौत के दूसरे दिन भी पुलिस ने दर्ज नहीं की कोई रिपोर्ट
विज्ञापन

-पिता बोले-बेटी की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप
-पुलिस बोली-बिसरा जांच को भेजा, रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/ सांपला। सांपला में प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बेटी के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर पिता ने बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकायत दी है। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। एसएचओ का कहना है कि बिसरा जांच को भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के एक गांव का मजदूर परिवार समेत सांपला में नए थाने की बिल्डिंग में कार्य करता है। रविवार दोपहर उसकी छह वर्षीय बेटी लापता हो गई थी। तीन घंटे बाद उसका शव थाने के पास ही झाड़ियों में पड़ा मिला था। पुलिस तालाब में गिरने के कारण बच्ची की मौत की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची के पिता का कहना है कि उसकी बच्ची का किसी ने अपहरण किया। उसके दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। क्योंकि यदि तालाब में गिरने से मौत होती तो शव तालाब में ही मिलता। जबकि बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएचओ सांपला कुलबीर सिंह का कहना है कि बिसरा जांच को भेज दिया गया है।
---
बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच को भेजा गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें