मात्र पांच घर दूर मेडिकल स्टोर खोलने को लेकर थी रंजिश
खरावड़ गांव में नसीब जिस स्थान पर मेडिकल स्टोर खोल रहा था। उसके महज पांच घर दूर ही आरोपी का भी मेडिकल स्टोर है। दुकानदारी कम होने की आशंका के चलते आरोपी नसीब से रंजिश रखने लगे थे। इसके लिए चार दिन पहले ही उन्होंने नसीब को जान से मारने की धमकी दी थी। चचेरे भाई आनंद ने बताया कि खरावड़ में आरोपियों के मेडिकल स्टोर से महज पांच घर दूर पर ही नसीब को मेडिकल स्टोर खोलना था। प्रतिमाह साढे़ तीन हजार रुपये किराए पर खरावड़ के कृष्ण से दुकान ली थी। फिलहाल दुकान का सिर्फ शुभारंभ करना था। सामान लाना अभी बाकी था। रोहतक से सामान खरीदने की तैयारी की जा रही थी।