फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई की छात्रा का दूसरी मंजिल से कूदने का मामला:
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
युवक द्वारा चरित्र पर की गई टिप्पणी से आहत होकर नई आईटीआई छात्रा के संस्थान की दूसरी मंजिल से कूदने के मामले में पुलिस ने जींद के पुनीत नाम के आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट के बयान पर कार्रवाई की। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करेगी। वहीं, पीजीआई में उपचाराधीन छात्रा की हालत में फिलहाल सुधार है। उसकी रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। बता दें कि लाखनमाजरा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा नई आईटीआई में पढ़ाई करती है। कुछ समय पहले छात्रा का रिश्ता जींद के एक युवक से हुआ था। अभी तक शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे युवक आईटीआई के बाहर ही छात्रा से मिलने आ गया। दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। इसी बीच युवक ने उस पर कोई टिप्पणी कर दी। इसके बाद संस्थान के बाहर ही दोनों के बीच जमकर बहस हुई। फिर छात्रा संस्थान के अंदर चली गई। युवक की टिप्पणी से आहत होकर छात्रा संस्थान की दूसरी मंजिल पर गई और यहां से छलांग लगा दी। इससे छात्रा के दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी में फैक्चर हो गया था। छात्रा के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें