फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़चढ़ी के दौरान हुआ झगड़ा, अगले दिन युवक पर लाठी डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। घुड़चढ़ी के दौरान हुई मामूली कहासुनी का बदला लेने के लिए एक पक्ष ने अगले ही दिन युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। युवक घायल अवस्था में उपचाराधीन है। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है। गांव नयाबांस निवासी संजीत ने बताया कि तीन जनवरी को उनके परिवार के विकास की शादी थी। शादी में घुड़चढ़ी के दौरान संजीत की महेंद्र से कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। तभी अन्य लोगों बीच बचाव कर विवाद को खत्म कर दिया था। चार जनवरी की सुबह संजीत पानी की डिग्गी के पास घूमने गया था। उसका आरोप है कि उसे रास्ते में महेंद्र, उसका बेटा नीरज, अरुण नरेंद्र उर्फ कर्नल रास्ते में मिले और लाठी डंडों से हमला कर दिया। संजीत के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गये। बाद में संजीत को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने संजीत के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें