अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार जाटूसाना पुलिस को गांव बेरली खुर्द के पास अवैध शराब बेचने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने रेड कर नेपाल के कैलाली के गांव तिलक नगर निवासी अरजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 47 बोतल बीयर, 9 बोतल एवं 16 अध्धे देसी शराब जब्त की है। वहीं कसौला थाना पुलिस ने गांव कमालपुर से कमालपुर निवासी पवन को अवैध शराब बेचते हुए 14 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।