इस्माइला में रेहड़ी वाले पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
संापला। इस्माइला गांव में मामूली की बात को लेकर हुए झगडे़ में एक युवक ने गोली चला दी। जिसमें रेहड़ी वाला बाल-बाल बचा। बाद में स्कूटी सवार युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने अजय के बयान पर आरोपी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अजय कुमार ने शिकायत में बताया कि वह गांव के स्टैंड पर गोलगप्पे व चाउमीन की रेहड़ी लगाता है। दो दिन पहले गांव का ही युवक सुमित उसके पास चाउमीन लेने आया। इस दौरान उसके साथ कुछ कहासुनी हो गई। वीरवार शाम को फिर सुमित स्कूटी पर सवार होकर आया। पहले गाली देने लगा उसके बाद उसने पिस्तौल निकाली और अजय पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचा। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।