हिसार के लिए भी
फोटो परिचय
एमए-4 परिजनों और जीआरपी के साथ खड़ा बरामद छात्र हितेश कुमार।
----
पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 10 वर्षीय बालक ने छोड़ा घर, आ पहुंचा रोहतक
-जीआरपी ने छात्र को बरामद कर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पढ़ाई न करने पर पिता की डांट से छुब्ध दस वर्षीय एक बालक ने घर ही छोड़ दिया। मंगलवार को वह घर से चला गया और एक ट्रेन में बैठकर रोहतक रेलवे स्टेशन आ पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने छात्र को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि वह कक्षा चार का छात्र है।
जीआरपी एसएचओ नरेश कुमार और एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह भिवानी से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठकर हिसार निवासी एक बालक हितेश रोहतक स्टेशन आ पहुंचा। शक होने पर एएसआई बलवान सिंह, सतीश कुमार और एसएचओ नरेश कुमार बच्चे को थाने ले आए। पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चा हिसार में ही कक्षा चार का छात्र है। बार-बार खेलते रहने की बात कहते हुए पिता ने छात्र को पढ़ाई करने पर जोर देते हुए डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर छात्र ने घर छोड़ दिया तथा वह दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठ गया। ट्रेन से उतरने के बाद वह रोहतक रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा था। जीआरपी ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। परिजनों ने भी बच्चे को बरामद कराने पर जीआरपी की सराहना की है।