अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव खिजूरी में शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन से मारपीट कर नकदी छीनने की वारदात में शामिल एक आरोपी को बावल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कसौला निवासी बहरामपाल उर्फ हप्पी उर्फ हब्बी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी रविकांत ने बताया कि 28 जुलाई को अपने साथियों के साथ आरोपी ने ठेके पर मौजूद सेल्समैन से मारपीट कर नकदी छीन ली। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। पुलिस ने सेल्समैन मनोज कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।