फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने भी छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई की मांग उठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ हुई घटना को लेकर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स का स्टाफ भी खुलकर सामने आ गया है। शिक्षक-गैर शिक्षक और छात्रों ने घटना की निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में सोमवार को दोपहर के समय शिक्षक-गैर शिक्षक सदस्यों की बैठक हुई। इसमें आईएएस की बेटी के साथ हुई घटना पर चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी भले ही कितने भी प्रभावशाली परिवार से हों, लेकिन पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो समाज में भारी आक्रोश पैदा होगा। इस मौके पर सीओई वीपी नांदल, जोगेंद्र, जितेंद्र शर्मा, महेश, इलियास, अनुराधा, अजय, केशव, दुष्यंत, मीनू, दीपक, रंजन और शरद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें