अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के वार्ड नंबर 18 में छह महीने पहले बनी सड़क के उखड़ने की शिकायत के बाद दिल्ली से आई टीम ने सड़क से सैंपल भरे। जानकारी मुताबिक मोहल्ला रावली हॉट के निवासियों ने कुछ दिन पहले नव निर्मित सड़क उखड़ने की शिकायत सीएम विंडो पर की थी। शिकायत की जांच एसडीएम रेवाड़ी को सौंपी गई थी। इसके बाद शनिवार को जांच के लिए दिल्ली से आई टीम ने सड़क के सैंपल लिए। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद सड़क में खामियों का पता चल सकेगा।