राजीव गांधी स्टेडियम के स्टोर से क्रिकेट का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चोरों ने सोमवार देर रात राजीव गांधी स्टेडियम के स्टोर से क्रिकेट का सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर वारदात का पता चला। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। सुखपुरा चौक निवासी शक्ति सिंह ने बताया कि वह राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट कोच है। आरोप है कि रात को चोर खिड़की का शीशा तोड़कर स्टोर के अंदर घुस गये। चोर स्टोर से 2 नए बैट, एक पुराना, 2 किट बैग पैड, दस्ताने हेलमेट सहित अन्य सामान चोरी करके ले गये।