अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
दखोरा गांव में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार दखोरा गांव निवासी हवा सिंह (50) ने पशुबाड़े में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जाटूसाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।