अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को नगर परिषद ईओ मनोज यादव को शहर में फैली गंदगी एवं फॉगिंग कराने की मांग पर ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि नप की ओर से फॉगिंग के लिए लगाई गई एक मशीन अपर्याप्त है। वहीं यह मशीन छोटी गलियों में भी नहीं जा सकती है। दूसरी और से शहर में जगह-जगह फैली गंदगी से भी मच्छर पैदा हो रहे हैं। इसका परिणाम है कि लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस अवसर मौजूद महिलाओं ने ईओ से उनकी मांगें जल्द पूरी करने की गुहार लगाई।