फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
रेवाड़ी-अलवर रेलवे लाइन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना करनावास रेलवे फाटक की है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी अनुसार गांव करनावास निवासी दीवान (47) मंगलवार सुबह रेवाड़ी-अलवर रेलवे ट्रैक पर उस पार जा रहा था। इस दौरान वह ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी गांव करनावास निवासी परिजनों और जीआरपी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक पार करते समय दीवान ने ट्रेन का ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें