फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

कोसली।
गांव नाहड़ के पास रविवार शाम सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार गांव नाहड़ निवासी हरि सिंह रविवार को गांव के बस स्टॉप पर एक दुकान में बैठे थे। शाम को घर लौटने के दौरान सड़क पार करते समय वे एक ट्रक की चपेट मेें आ गए। गंभीर रूप से घायल हरिसिंह को उपचार के लिए पहले नाहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते रेवाड़ी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में बुजुर्ग को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नाहड़ पुलिस चौकी ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें