फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से चोरों ने हजारों रुपये के उड़ाए उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से चोरों ने हजारों रुपये के उड़ाए उपकरण
यमुनानगर। बीती रात चोरों ने गांव सलेमपुर खादर के पास लगे ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये के बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ सतिविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव सलेमपुर खादर के नजदीक निगम द्वारा बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये के उपकरण चोरी हो गए हैं। उन्होंने तुरंत मौके पर बिजली कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाई। इस दौरान जांच में पता चला कि ट्रांसफार्मर से करीब साढ़े तेरह हजार रुपये के बिजली के उपकरण गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें