फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाना बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ की कमी से नहीं शुरू हुए वीकली ऑफ, कोई शादी का फर्जी कार्ड छपवा तो काई पत्नी को बीमार बताकर ले रहा छुट्टी
विज्ञापन

-एक पुलिसकर्मी ने भतीजी की शादी तो दो पुलिसकर्मियों ने पत्नी के बीमार होने का बहाना गढ़ा, शिकायत पर एसपी ने जांच में पकड़ा, लगाई फटकार
महबूब अली
रोहतक। फोर्स की कमी की वजह से पुलिसकर्मियों पर काम का दबाव इतना ज्यादा है कि उन्हें वीकली ऑफ तक नहीं मिल पाता है, यहां तक कि 24-24 घंटे तक की ड्यूटी करनी पड़ती है। अधिकारियों की चुनौती यह है कि कम फोर्स में भी जिले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखनी है, ऐसे में पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिलना मुश्किल हो जाता है। नतीजा पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए बहाना गढ़ने लगे हैं। कोई बाकायदा परिवार में शादी का फर्जी कार्ड छपवाकर छुट्टी ले रहा है तो कोई अच्छी-भली पत्नी को बीमार कर छुट्टी पर जा रहा है। एसपी ने पुलिसकर्मियों के यह बहाने पकड़ लिए और फटकार लगाई। इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि बहाना बनाकर छुट्टी ली तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंद्रह दिन पहले पुलिस लाइन में तैनात एक एएसआई अपनी भतीजी की शादी का कार्ड लेकर पहुंचा और दो दिन की छुट्टी ले ली। शादी का कार्ड देखकर अधिकारियों ने छुट्टी दे दी, लेकिन बाद में अधिकारियों को जानकारी मिली कि एएसआई की भतीजी की शादी थी ही नहीं, यहां तक कि परिवार में किसी की भी शादी नहीं थी। इस बारे में अधिकारियों को एएसआई की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच की गई और शिकायत सही पाई गई। उधर, दो सिपाहियों ने पत्नी को बीमार कर दिया जबकि पत्नी स्वस्थ थी। अधिकारियों की जांच में बहाना बनाकर छुट्टी लेने के यह दोनों मामले भी पकड़े गए। हालांकि, तीनों पुलिसकर्मियों को इस बार सिर्फ चेतावनी ही दी गई। इससे सबक लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों के लिए भी चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे पुलिस कर्मियों का तैयार किया जा रहा ब्योरा
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बहाना बनाकर कोई छुट्टी नहीं ली जाए, इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेज दिया गया है। बहाना बनाकर छुट्टी लेने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने वाले पुलिसकर्मियों का ब्योरा तैयार करने के आदेश दिए गए हैं, इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

वीकली ऑफ नहीं हो पा रहा शुरू
डीजीपी बीएस संधु ने कुछ महीने पहले पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते पुलिसकर्मियों का वीकली ऑफ अब तक शुरू नहीं हो सका। हालांकि, पुलिस फोर्स को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल वीकली ऑफ जल्द शुरू होते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 1210 पुलिस कर्मियों की कमी
जिले में इस वक्त 1210 पुलिसकर्मियों कमी चल रही है। इसमें सिपाही के साथ ही एएसआई, एसआई और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। फिलहाल 1990 पुलिसकर्मियों के हवाले जिले की सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन 3200 पुलिसकर्मियों की जरूरत है। हालांकि, समय-समय पर प्रस्ताव बनाकर पुलिसकर्मियों की मांग की गई, लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें