कार की चपेट में आकर सीसर के युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
महम। महम बाइपास के पास कार की टक्कर लगने से सीसर खास गांव निवासी सोमबीर की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोमबीर गांव के युवक मुकेश के साथ तेल के टैंकर पर गया हुआ था। उन्होंने बाइपास पर टैंकर खड़ा कर खाना खाया। वे होटल से तेल टैंकर के पास आने लगे, इसी दौरान एक कार चालक ने सोमबीर को टक्कर दे मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।