फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति में लाटरी निकलने का झांसा देकर 20 को ठगने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-2
व्हाट्सएप पर रोहतक निवासी बिमलेश के पास कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी निकलने का भेजा गया मैसेज
----
कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी निकलने का झांसा देकर 20 को ठगने का प्रयास
-25 लाख की लाटरी निकलने के संबंध में अनजान नंबर से कॉल कर रहे ठग
- व्हाट्सएप पर भी भेज रहे मैसेज, डीएसपी बोले-मामला गंभीर, जांच के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख की लाटरी निकलने का झांसा देकर शहर के बीस लोगों को ठगने का प्रयास का मामला सामने आया है। लोगों को विजेता चुनने के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज व कॉल की गई। हालांकि किसी ने भी बताए गए एकाउंट में रुपये नहीं डलवाए है। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। डीएसपी का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रोहतक की देव कॉलोनी निवासी बिमलेश ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर पिछले कई दिनों से मेसेज भेजे जा रहे है। कहा जा रहा है कि कौन बनेगा करोड़पति में तुम्हारी 25 लाख की लाटरी निकली है। अकेले तुम ही विजेता चुने गए हो। 25 लाख रुपये लेने के लिए हमारे एकाउंट में 50 हजार रुपये डलवा दो। मगर बिमलेश ने रुपये डलवाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह जनता कॉलोनी निवासी मिंटू के पास अनजान नंबर से कॉल की गई। कॉल कर कहा गया कि उसकी कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख की लाटरी निकली है। रुपये पाने के लिए 50 हजार एकाउंट में डलवा दो। इसके लिए एकाउंट नंबर भी दिया गया। इसके अलावा हिसार रोड निवासी मनोज, सुनील, पवन, राजेश समेत बीस लोगों को ठगने का प्रयास किया गया है। पुलिस से पीड़ितों ने मामले की शिकायत की है।
---
मामला गंभीर है। ठगी करने के लिए कुछ ठग इस तरह की कॉल करते है। ऐसे ठगों से सावधान रहना चाहिए। ठगी करने वालों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-डा. रविंद्र कुमार, डीएसपी
विज्ञापन

---
इंटरनेट से की जाती है कॉल
पुलिस के अनुसार ठग इस तरह की कॉल इंटरनेट से करते है। उक्त कॉल को पुलिस ट्रेस भी नहीं कर पाती है। पूर्व में भी इस तरह के कई मामले प्रकाश में आ चुके है मगर पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें