चकबंदी में धांधली का आरोप लगाने वाले किसानों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, महम
वीरवार को महम-गोहाना रोड पर जाम लगाकर हंगामा पर करीब एक दर्जन किसानों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि वीरवार सुबह चकबंदी में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निंदाना के किसानों ने महम-गोहाना रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया था। ग्रामीणों ने गांव के पूर्व सरपंच और पटवारियों पर मनमाने ढंग से जमीन देने के आरोप लगाते हुए जांच करने की गुहार लगाई थी। साथ ही खेड़ी गांव तक जाने वाले रास्ते को चौड़ा करने की मांग की थी। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में राममेहर, काला, अजीत, मनोज, पप्पू, जस्सू, गूंगा सहित एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।